Sunday 27 June 2021

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़: 21 जून से 27 जून 2021 तक , क्लिक करे और पढ़े और परखे अपनी तैयारी

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़: 21 जून से 27 जून 2021 तक ,  क्लिक करे और पढ़े और परखे अपनी तैयारी




 




 1.निम्न में से किस देश की सेना ने एक हवाई उच्च शक्ति वाले लेजर (airborne high-power laser) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो ड्रोन को मार गिराने की क्षमता रखता है?

a.    इजरायल

b.    नेपाल

c.    चीन

d.    रूस


2.हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने किस राज्य के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को बाघ अभयारण्य बनाने की मंज़ूरी दी है?

a.    बिहार

b.    पंजाब

c.    राजस्थान

d.    झारखंड


3.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' शुरू की है?

a.    राजस्थान

b.    तमिलनाडु

c.    पंजाब

d.    बिहार



4.निम्न में से किस ब्रिटिश वकील ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के नए मुख्य अभियोजक के रूप में शपथ ग्रहण की हैं?

a.    राहुल सचदेवा

b.    करीम खान

c.    सरोज खान

d.    पवन अग्निहोत्री


5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किस ऐप को लॉन्च किया है?

a.    Joint-Yoga

b.    M-Yoga

c.    Health-Yoga

d.    इनमें से कोई नहीं



6.सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में किस शहर को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है?

a.    दिल्ली

b.    पटना

c.    बेंगलुरु

d.    लखनऊ


7.हाल ही में किस अफ्रीकी देश में 1,098 कैरेट के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डायमंड की खोज की गई है?

a.    घाना

b.    बोत्सवाना

c.    केन्या

d.    अल्जीरिया


8.विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a.    10 जनवरी

b.    12 मार्च

c.    20 जून

d.    20 अप्रैल


उत्तर-


1.a. इजरायल

इजरायली सेना ने एक हवाई उच्च शक्ति वाले लेजर (airborne high-power laser) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो ड्रोन को मार गिराने की क्षमता रखता है. इजरायल के पास पहले से ही बड़ी और अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली Iron Dome है. इस लेज़र को एलबिट सिस्टम्स (Elbit Systems) के साथ विकसित किया गया है. इसे एक नागरिक विमान पर रखा गया था और भूमध्य सागर के ऊपर किए गए हालिया परीक्षण में इसने एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया.


2.c. राजस्थान

हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की तकनीकी समिति ने राजस्थान के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को बाघ अभयारण्य बनाने की मंज़ूरी दी है. इसके साथ ही रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व/बाघ अभयारण्य बन जाएगा. यहाँ भारत का 52वाँ टाइगर रिज़र्व होगा. राजस्थान के अन्य तीन बाघ अभयारण्यों में सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (RTR), अल्वर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व (STR) और कोटा स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व (MHTR) शामिल हैं जहाँ बाघों की संख्या 90 से अधिक है.


3.d. बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' और 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' नाम से दो महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत नया उद्योग लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इसमें अधिकतम 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और बाकी 5 लाख रुपये ऋण (कर्ज) के रूप में 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का कहना है कि ऐसा युवाओं को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है.


4.b. करीम खान

ब्रिटिश वकील करीम खान ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के नए मुख्य अभियोजक के रूप में शपथ ग्रहण की हैं. उन्होंने लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर और केन्या के उप राष्ट्रपति विलियम रुटो का अंतरराष्ट्रीय अदालतों में बचाव किया हैं. ब्रिटिश वकील करीम खान को अभियोजक, अन्वेषक और बचाव पक्ष के वकील के रूप में अंतरराष्ट्रीय अदालतों में वर्षों का अनुभव है.


5.b. M-Yoga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर M-Yoga ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे. भारत ने इस ऐप को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर तैयार किया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने ऐप को लेकर कहा कि ये आधुनिक तकनीक और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का एक बेहतरीन उदाहरण है.


6.c. बेंगलुरु

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में बेंगलुरु को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है. ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 भारत के पर्यावरण राज्य 2021 नामक रिपोर्ट का हिस्सा है. बेंगलुरु के बाद चेन्नई, शिमला, भुवनेश्वर और मुंबई क्रमशः शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ शहरों के रूप में हैं.


7.b. बोत्सवाना

हाल ही में अफ्रीकी देश बोत्सवाना में 1,098 कैरेट के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डायमंड की खोज की गई है. बोत्सवाना की ‘देबस्वाना डायमंड कंपनी’ द्वारा खोजा गया यह डायमंड वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए 3,106 कैरेट कलिनन डायमंड और वर्ष 2015 में बोत्सवाना में ही खोजे गए 1,109 कैरेट ‘लेसेडी ला रोना’ डायमंड के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायमंड है.


8.c. 20 जून

विश्व भर के शरणार्थियों की शक्ति और दृढ़ निश्चय एवं उनके प्रति सम्मान को स्वीकृति देने के लिये संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है. इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य विश्व भर में आम जनमानस के बीच शरणार्थियों की स्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यह दिवस मुख्यतः उन लोगों के प्रति समर्पित है,  जिन्हें प्रताड़ना, संघर्ष और हिंसा की चुनौतियों के कारण अपना देश छोड़कर बाहर भागने को मजबूर होना पड़ता है.


CLICK HERE TO JOIN OUR OFFICIAL TELEGRAM CHANNEL


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home