Wednesday 30 June 2021

CCSU: कम छात्र वाले विषयों में ऑब्जेक्टिव पेपर नहीं , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट

 CCSU: कम छात्र वाले विषयों में ऑब्जेक्टिव पेपर नहीं , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट 





चौधरी चरण सिंह विवि में अंतिम वर्ष के ट्रेडिशनल कोर्स में कम छात्रों वाले पेपर में ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर पेपर नहीं होंगे। ऐसे विषयों में केवल विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी। पेपर तीन घंटे के बजाय डेढ़ घंटे का ही होगा। बाकी वार्षिक फाइनल इयर के पेपर ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर ही होंगे। छात्रों को इनमें सौ में से कोई 75 सवालों के जवाब देने होंगे। कम छात्र वाले पेपर की स्थिति विवि पहले वर्षों में भी स्पष्ट कर चुका है। 

इस तरह से होंगे बाकी पेपर
- एमए फाइनल प्राइवेट गणित कोड जी-451 एवं जी-460 के पेपर डेढ़ घंटे का ही होगा। छात्रों को दस में किन्हीं दो सवालों को हल करना होगा। प्रथम प्रश्न अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रश्न 37.5 अंक का होगा। 
- बीएससी फाइनल कंप्यूटर साइंस कोड बी-397, बी-398, बी-399 के पेपर भी डेढ़ घंटे के होंगे। पेपर अ, ब, स, द एवं ई खंड में मिलेगा। खंड अ लघु उत्तरीय सेक्शन में दस में कोई पांच प्रश्न हल करने होंगे। हर प्रश्न चार-चार अंक का होगा। ब, स, दस एवं ई विस्तृत उत्तरीय सेक्शन में प्रत्येक खंड में दो-दो प्रश्न होंगे। खंड ब एवं स से एक प्रश्न, खंड द एवं ई से भी एक प्रश्न हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 15 अंक का होगा। 
- बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष में पेपर डेढ़ घंटे का ही रहेगा। पेपर अ, ब, स, द एवं ई सेक्शन में होंगे। अ में दस में से कोई पांच, ब एवं स से एक और द एवं ई से एक प्रश्न का उत्तर देना होगा। पेपर 50 नंबर का होगा। 
- बीए द्वितीय वर्ष उर्दू का पेपर भी डेढ़ घंटे का रहेगा। अधिकतम नंबर 50 होंगे। खंड अस से पांच, खंड ब से दो और अंतिम प्रश्न अनिवार्य होगा।
- फाउंडेशन कोर्स के पेपर कोड ए, बी, सी, एस-011 का पेपर सौ नंबर का होगा। पेपर डेढ़ घंटे का ही रहेगा। फाउंडेशन कोर्स द्वितीय वर्ष हिन्दी में सात में से चार प्रश्न के उत्तर देने होंगे। प्रश्न एक और दो अनिवार्य रहेगा। प्रश्न तीन, चार, पांच, छह एवं सात में से कोई दो प्रश्न हल करने होंगे। प्रश्न एक 30 प्रश्न दो 40 और प्रश्न तीन, चार, पांच, छह एवं सात प्रत्येक 15-15 अंक का होगा। 
- फाउंडेशन कोर्स पेपर कोड ए, बी, सी, एस-012 में द्वितीय वर्ष अंग्रेजी के पेपर में सात में से कोई चार सवाल हल करने होंगे। एक और दो नंबर अनिवार्य होगा। तीन, चार, पांच, छह एवं सात में से कोई दो सवाल हल करने होंगे। प्रश्न एक 40, प्रश्न दो 20 और तीन, चार, पांच, छह एवं सात प्रत्येक 20-20 अंक का होगा। 
- फाउंडेशन कोर्स पेपर कोड ए, बी, सीए, एस-013 द्वितीय वर्ष संस्कृत में सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न एक में किसी एक मंत्र, दो में कोई एक श्लोक, तीन में किसी एक खंड का हिन्दी में अर्थ, चार के भाग क में किसी एक पर टिप्पणी, भाग ख में किन्ही दो के पर्यायवाची, प्रश्न पांच में दस सवालों में से कोई पांच हल करने होंगे। प्रश्न एक, दो एवं तीन 20-20 अंक, प्रश्न चार के दस और पांच के 30 अंक रहेंगे। 
- बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्र्स पेपर कोड एस-201 से एस-211 तक खंड अ के विस्तृत उत्तरीय के छह प्रश्नों में से दो, ब में तीन में एक, खंड स में सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। खंड अ प्रत्येक 15, ब में दस और स में दो अंक का प्रत्येक सवाल होगा। 



Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home