Saturday 17 July 2021

RAJASTHAN GOVT JOBS ::: राजस्थान से रोजगार की मांग करने लखनऊ प्रियंका गाँधी से मिलने आये बेरोजगारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की मारपीट , दौड़ा दौड़ा कर पीटने का आरोप , क्लिक कर और पढ़े पूरी खबर

RAJASTHAN GOVT JOBS ::: राजस्थान से रोजगार की मांग करने लखनऊ प्रियंका गाँधी से मिलने आये बेरोजगारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की मारपीट , दौड़ा दौड़ा कर पीटने का आरोप , क्लिक कर और पढ़े पूरी खबर 





राजस्थान के कंप्यूटर शिक्षकों ने पीसीसी मुख्यालय पर शुक्रवार को उस समय बैनर लहराए, जब प्रियंका गांधी वहां पहुंच चुकी थीं। बैनर पर वहां की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। यह स्थिति देख आयोजकों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को प्रियंका से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैनर समेट लिए। उनका कहना था कि उन्हें संविदा पर रखा गया था, पर राजस्थान सरकार स्थायी नहीं कर रही है। पिछले एक महीने से वे दिल्ली में धरना दे रहे हैं। देर शाम तक इन युवाओं की प्रियंका से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये युवा कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर यहां विरोध करने आए हैं। दोनों पक्षों के बीच खूब नोकझोंक भी हुई।



 

CLICK HERE TO JOIN OUR OFFICIAL TELEGRAM CHANNEL

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home